एक बार स्वर्ग में किसी कारणवश महर्षि दुर्वासा मुनि राजा इंद्र पर क्रोधित हो गये. उन्होंने इंद्र को श्रीहीन होने का शाप दे दिया. श्रीहीन होते ही इंद्र एवं सारे देवताओं की शक्तियां भी लुप्त हो गईं. इससे इंद्र एवं सारे देवतागण चिंतित हो गये. क्योंकि यह बात दानवों को पता चलेगी तो वे इंद्र से स्वर्ग को छीन लेंगे. इंद्र एवं सभी देवता श्रीहरि के पास पहुंचे. श्रीहरि समझ गये.
...