कामिका एकादशी पर भक्त पीले रंग के वस्त्र धारण करके श्रीहरि की पूजा करते हैं और उन्हें पीले फूल, पीले वस्त्र, मौसमी फल और पीली मिठाई अर्पित करते हैं. 'ओम् नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र और विष्णु सहस्त्रनाम का जप किया जाता है. इसके साथ ही एक-दूसरे को बधाई दी जाती है. ऐसे में आप भी इस अवसर पर इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और कोट्स के जरिए अपनों को कामिका एकादशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
...