एक ओर जहां आज (23 नवंबर 2020) देश में आंवला नवमी का पर्व मनाया जा रहा है तो वहीं मां जगधात्री की पूजा भी की जा रही है. मां जगधात्री को विश्व की रक्षक कहा जाता है और उन्हें आदिशक्ति देवी दुर्गा का ही स्वरूप माना जाता है. अक्षय नवमी पर की जाने वाली इस पूजा को बंगाल और ओडिशा में दुर्गा पूजा की तरह ही जोश और उत्साह से मनाया जाता है, जिसे जगधात्री पूजो कहा जाता है.
...