दुनियाभर में हर साल 15 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है. 15 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के रूप में मनाए जाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में 8 नवंबर 2007 को पारित किया गया था. इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र के सिद्धांतों को बढ़ावा देना और उसे बनाए रखना है.
...