यूपी के शाहजहांपुर में जूता मार होली खेली जाती है और इस दिन शहर में लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है. हालांकि इस दौरान कोई सांप्रदायिक विवाद न हो और रास्ते में पड़ने वाले किसी भी मस्जिद पर रंग ना पड़े, इसके लिए जुलूस से पहले मस्जिदों को ढंक दिया जाता है. लाट साहब जुलूस के रास्ते में पड़ने वाली करीब 40 मस्जिदों को होली के रंगों से बचाने के लिए ढंक दिया जाता है.
...