गुरु हरगोबिंद सिंह का जन्म 12 जून 1595 को अमृतसर स्थित वडाली गांव में हुआ था. सिख धर्म के छठे गुरु गुरु हरगोबिंद सिंह गुरु अर्जन देव के पुत्र थे. पिता की मृत्यु के पश्चात मात्र ग्यारह वर्ष की आयु में उन्होंने पिता का स्थान लिया था. उनकी मां का नाम गंगा था, उन्हें सिख धर्म के सैन्यीकरण की शुरुआत करने के लिए विशेष रूप से जाना जाता है.
...