नानकशाही कैलैंडर के अनुसार, हर साल पौष महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जाती है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, इस साल 9 जनवरी 2022 को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जा रही है. सिख समुदाय के लोग गुरु गोबिंद सिंह जयंती के पर्व को बहुत धूमधाम से मनाते हैं, जिसे प्रकाश पर्व भी कहा जाता है.
...