दीपावली के दूसरे दिन यानी कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट पूजा का पर्व मनाया जाता है. इस दिन प्रकृति के आधार के रूप में गोवर्धन पर्वत और समाज के आधार के रूप में गाय की पूजा की जाती है. गोवर्धन पूजा की शुरुआत ब्रज से हुई थी और धीरे-धीरे पूरे देश में यह पूजा प्रचलित हो गई. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की उपासना की जाती है.
...