इन दिनों देश भर में बस गणपति की धूम मची हुई है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के ह्रदय में बस बप्पा ही बप्पा बसे होते हैं. ढोल-ताशों के साथ गणपति की स्थापना कर शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना एवं आरती उतारी जाती है. खुशियों और उमंगो के बीच गणेशोत्सव का पहला दिन कैसे निकल गया, पता नहीं चला. जिन लोगों ने डेढ़ दिन की गणपति रखी थी, अब वे गणेश-विसर्जन की तैयरियों में जुटे हैं.
...