साल भर के अधिकांश पर्वों को अपनी चपेट में ले चुके कोविड19 का कहर कमोबेश जारी है. अब पांच दिनों के महापर्व दीपावली की बारी है. इस महापर्व का आगाज धनतेरस से हो रहा है. धनतेरस 13 नवंबर को है. इस दिन नये बर्तन, सोने, चांदी के आभूषण, सोने या चांदी के सिक्के खरीदना शुभ माना जाता है. धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी सदा प्रसन्न होती हैं और यमराज की विशेष कृपा होती है.
...