बालाजी राव उर्फ नाना साहेब पेशवा भले ही अपने पिता बाजीराव पेशवा के मुकाबले आक्रामक योद्धा नहीं थे, लेकिन बाजीराव के साथ रहते हुए बालाजी युद्धकला में पारंगत हो गये थे. वह पिता के ही नक्शेकदम पर चलना चाहते थे. उन्होंने मराठा शक्ति को उत्तर से लेकर दक्षिण तक विस्तार दिया.
...