'अप्रैल फूल' यानी मूर्ख बनने-बनाने का खास दिन. यह विशेष दिवस प्रत्येक वर्ष की पहली अप्रैल को मनाया जाता है. इस दिन दुनिया भर में हल्के-फुल्के हंसी-मजाक के अंदाज में, एक दूसरे को मूर्ख साबित करने के नये-नये हथकंडे अपनाए जाते हैं. अधिकांश लोग अपने मित्रों, अध्यापकों, सहकर्मियों, पड़ोसियों, एवं करीबी लोगों के साथ हलके-फुलके कहकहों, कटाक्षों, व्यंग्योक्तियों के साथ विनोद दिवस मनाते हैं.
...