अनंत चतुर्दशी सनातन धर्म का आध्यात्मिक पर्व है. यह पर्व भाद्रपद शुक्ल पक्ष के 14वें दिन मनाया जाता है, वस्तुतः यह पर्व गणेशोत्सव की समाप्ति का भी प्रतीक है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा करने से विष्णु जी के आशीर्वाद से घर-परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि आती है.
...