पांच दिवसीय दुर्गा पूजा के पांचवे दिन ‘सिंदूर खेला’ जिसे ‘सिंदूर उत्सव’ भी कहते हैं कि परंपरा निभाई जाती है. यह उत्सव दुर्गा पूजा के समापन दिवस (02 अक्टूबर 2025, गुरुवार) का प्रतीक है. सिंदूर खेला के पश्चात मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाता है. पांच दिवसीय यह पर्व दुष्ट राक्षस महिषासुर पर देवी दुर्गा की विजय का स्मरण कराता है.
...