हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तिक कृष्ण पक्ष के प्रदोष काल एवं रात्रि व्यापिनी अमावस्या के दिन दिवाली मनाई जाएगी. हिंदी पंचांग के अनुसार इस वर्ष 20 अक्टूबर 2025, को अमावस्या तिथि 03.45 PM प्रारंभ हो रही है, जो 21 अक्टूबर को 05.54 PM पर समाप्त होगी. चूंकि दिवाली की पूजा प्रदोष काल में होती है, इस नियम के आधार पर इस वर्ष दीपावली पर लक्ष्मी पूजा 20 अक्टूबर 2025 को सम्पन्न की जाएगी.
...