ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार देवउठनी एकादशी का व्रत एवं पूजा करने वाले जातकों को व्रत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए, क्योंकि देव उठनी एकादशी की कथा भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने की कहानी बताती है, जो भक्तों की भावनाओं और व्रत के महत्व को दर्शाती है. यह कथा सुनने से पिछले जन्मों के पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है.
...