सावन मास के पहले दिन से 10 दिनों के दशामा व्रत पर्व की शुरुआत होती है. दशामा नामक यह व्रत गुजरात का भव्य उत्सव होता है, जिसे हर हिंदू गुजराती श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ मनाता है. ‘दशामा’का आशय है प्रतिकूलता की देवी. इनके बारे में मान्यता है कि वह लोगों को विपरीत एवं कष्टकारी परिस्थितियों से मुक्ति दिलाती हैं.
...