वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट दिवस के नाम से मनाने की परंपरा है. इस दिन लोग एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करके दर्शाते हैं कि वे एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. चूंकि युवाओं को मीठी वस्तुओं में चॉकलेट सबसे ज्यादा प्रिय होता है, इसलिए युवाओं में इस दिन का उत्साह देखते बनता है.
...