भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में चित्रगुप्त पूजा का एक विशिष्ट स्थान है. यह पर्व मुख्य रूप से कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन कायस्थ समुदाय द्वारा मनाया जाता है. इस दिन धर्म के देवता चित्रगुप्त एवं कलम की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान चित्रगुप्त व्यक्ति के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं.
...