⚡छठ और महिला सशक्तिकरण: जानें श्रद्धा से शक्ति तक की एक पवित्र और अनुशासित गाथा!
By Rajesh Srivastav
चार दिवसीय छठ महापर्व भारतीय संस्कृति का एक ऐसा उत्सव है, जो आस्था, अनुशासन और आत्मबल का दिव्य संगम है. यह मुख्य रूप से सूर्य देव और छठी मैया की आराधना का पावन पर्व है, जिसमें नारी की श्रद्धा और शक्ति दोनों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है.