कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की द्वितीया के दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. इस पर्व को यम द्वितीया एवं भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव का यह एक महत्वपूर्ण त्यौहार है. हिंदी कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष भाई दूज का पर्व 26 अक्टूबर को मनाया जायेगा.
...