हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन भद्रकाली जयंती मनाई जाती है. इसी दिन अपरा एकादशी का व्रत भी रखा जाता है. मां भद्रकाली जयंती मूल रूप से हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाई जाती है.
...