हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार की विशेष मान्यता है. इसे बड़ा मंगल अथवा बुढ़वा मंगल के नाम से भी पूजा जाता है. इस पर्व का संबंध रामायण एवं महाभारत काल से भी है. गौरतलब है इस पर्व की शुरुआत लखनऊ से हुई थी, लेकिन आज संपूर्ण भारत में बड़ा मंगल का पर्व बड़ी धूमधाम एवं आस्था के साथ मनाया जाता है.
...