सीनियर आईपीएस अफसर सुबोध कुमार जायसवाल को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. कार्मिक मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई है. सीबीआई डायरेक्टर के रूप में उनका कार्यकाल दो साल का होगा. महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल फिलहाल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक हैं.
...