⚡बिलासपुर में कैसे हुआ ट्रेन हादसा? शुरुआती जांच में सामने आया चौंकाने वाला कारण
By Vandana Semwal
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे ने पूरे देश को हिला दिया. शाम करीब 4 बजे एक पैसेंजर MEMU ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से जा भिड़ी. इस टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ट्रेन के लोको पायलट भी शामिल थे.