⚡West Bengal: बर्दवान में तृणमूल कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या
By IANS
पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले के केतुग्राम में गुरुवार सुबह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 45 वर्षीय दुलाल शेख के रूप में हुई है. पुलिस टीएमसी नेता की हत्या की जांच कर रही है.