देश

⚡पश्चिम बंगाल: मालदा के प्लास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट से 5 लोगों की मौत

By Manoj Pandey

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मालदा (Malda) में सुबह 11 बजे एक प्लास्टिक की फैक्ट्री (Plastic Factory) में जोरदार धमाका के बाद भीषण आग लग गई. फैक्ट्री में विस्फोट की वजह से 5 लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गए. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. इसके साथ घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फैक्ट्री में हुआ धमाका इतना तेज था कि उससे आसपास में हड़कंप मच गया. जिस प्लास्टिक की फैक्ट्री में यह धमाका हुआ वो मालदा के सुजापुर (Sujapur) इलाके में ये फैक्ट्री स्थित है. फिलहाल अभी तक धमाका किस कारण से हुआ है उसका खुलासा नहीं हुआ है.

...

Read Full Story