पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (WB Assembly Election 2021) की तारीखों का ऐलान आज हो जाएगा. इस चुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी के कई केंद्रीय नेता सूबे में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) भी लगातार सक्रिय नजर आ रही है. स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है.
...