पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. भूस्खलन के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. इन हालातों में पश्चिम बंगाल पुलिस ने पर्यटकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. बंगाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "शनिवार रात हुई भारी बारिश के कारण दार्जिलिंग की कुछ सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात बाधित हुआ. सड़क साफ करने का काम चल रहा है और जल्द ही सामान्य यातायात बहाल होने की उम्मीद है.
...