⚡दिल्ली में आज आंधी-तूफान और बारिश का 'येलो अलर्ट', तेज हवाओं के साथ गर्मी से मिलेगी राहत
By Anita Ram
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.