⚡उत्तर भारत में पड़ने वाली है कड़कड़ाती ठंड, तापमान में आएगी भारी गिरावट
By Vandana Semwal
देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है. सुबह और रात की ठंड लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर रही है. इसी बीच एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से ठंड और तेज होने के आसार बन गए हैं.