⚡ उत्तर भारत समेत दिल्ली में बढ़ेगा गर्मी का पारा, दक्षिण भारत में बारिश की चेतावनी; जानें मुंबई सहित अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम
By Nizamuddin Shaikh
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 25 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है. जबकि दिल्ली और मुंबई में मौसम शुष्क रहेगा, चेन्नई में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.