ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-1 सोसायटी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां सोमवार को एक महिला सोसायटी परिसर में मॉर्निंग वॉक पर थी, तभी अचानक एक पालतू कुत्ते ने उस पर हमला करने की कोशिश की. खुद को बचाने के प्रयास में 37 वर्षीय महिला बीस फीट की ऊंचाई पर बने पोडियम से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई...
...