⚡कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, संतुलन बिगड़ने पर चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने की तारीफ
By Nizamuddin Shaikh
मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया. मुख्य टिकट लिपिक जॉन पॉल ने अपनी जान पर खेलकर एक बुजुर्ग महिला को चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.