भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 30 नवंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र का दौरा करेंगे. इस दौरान उपराष्ट्रपति राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के 20वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. उपराष्ट्रपति की उपस्थिति छात्रों और शिक्षाविदों के लिए एक सम्मान और प्रेरणा का अवसर होगी.
...