अयोध्या के श्रीराम मंदिर बनने का फैसला आने के बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने एक अभियान चलाने का फैसला लिया है. इस अभियान के तहत श्रीराम भक्तों का भरपूर सहयोग लिया जाएगा. VHP द्वारा यह अभियान 15 जनवरी से शुरू होगा. जिसमें राम भक्तों से मंदिर निर्माण हेतु उनकी इच्छा के मुताबिक ऑर्थिक सहयोग स्वीकार किया जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए VHP के उपाध्यक्ष और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा, आर्थिक सहयोग के लिए 10, 100 और 1000 रुपये के कूपन उपलब्ध रहेंगे.
...