सब्जियों के बढ़ते दामों के बीच, मुंबई APMC मार्केट में हाल के दिनों में कीमतों में तेजी से गिरावट आई है, जो आम लोगों के लिए बड़ी राहत है. बाजार में बड़ी मात्रा में सब्जियां आ रही हैं, जबकि मांग कम बनी हुई है. व्यापारियों का कहना है कि छठ पर्व के कारण कई उत्तर भारतीय रिटेलर अपने गांवों में चले गए हैं, जिससे बाजार में कारोबार धीमा हो गया है.
...