⚡ आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल
By Nizamuddin Shaikh
केरल में आज एक बड़े सियासी बदलाव के साथ कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत देश के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे.