⚡वसई में शादी समारोह बना अखाड़ा, मामूली विवाद के बाद दोनों पक्षों में चले लात-घूंसे, मामले में केस दर्ज
By Nizamuddin Shaikh
वसई में एक शादी समारोह उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया जब दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत क्रॉस एफआईआर दर्ज की है.