⚡जम्मू-कश्मीर की जेलों में टीकाकरण जारी, कैदियों से आमने-सामने की मुलाकात स्थगित - डीजीपी कारागार
By Bhasha
जम्मू-कश्मीर की जेलों में योग्य कैदियों का टीकाकरण प्रगति पर है और इसकी शुरुआत म्यांमा के करीब 200 अवैध प्रवासियों को हिरासत में रखने के लिए बनाए गए ‘हिरासत केंद्र’ से हुई है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (कारागार) वी के सिंह ने शनिवार को दी।