उत्तराखंड के ऋषिकेश बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित होटल ताज में 76 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने इसे तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है. टिहरी गढ़वाल एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया है कि होटल को सैनिटाइज करके एहतियात के तौर पर बंद किया गया है. बता दें यहां पर बीते 15 मार्च को कोरोना वायरस का पहला संक्रमित मरीज मिला था.
...