उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को एक बड़ी त्रासदी हुई, जब नंदादेवी ग्लेशियर जोशीमठ में टूट गया, जिससे धौली गंगा नदी में बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई. इस क्षेत्र में भारी बाढ़ से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 170 से अधिक लापता हो गए. दो बिजली परियोजनाएं एनटीपीसी की तपोवन-विष्णुगढ़ जल विद्युत परियोजना और ऋषि गंगा हाइडल परियोजना को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है.
...