उत्तराखंड में ऋषिकेश (Rishikesh) के समीपवर्ती रानीपोखरी क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की कथित तौर पर गला रेत कर हत्या कर दी.घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. पुलिस ने आरोपी महेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है हालांकि, अभी तक आरोपी ने हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है .प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागाघेर निवासी कुमार ने सुबह सात बजे अपनी मां, पत्नी तथा तीन पुत्रियों की हत्या कर दी.
...