रेनी गांव के पास धौलीगंगा में भारी बाढ़ देखी गई, जहां जलाशय के टूटने के कारण कुछ जलस्रोतों में बाढ़ आ गई और कई नदी किनारे बसे घर नष्ट हो गए. हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका. बचाव के लिए सैकड़ों आईटीबीपी के जवान वहां पहुंचे हैं. एएनआई द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो को देख कर साफ दिखाई दे रहा है कि इस बाढ़ की वजह से आस पास बसे गांव और घरों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा.
...