उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के शहरी और ग्रामीण इलाकों के युवाओं को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन बांटेगी. मंगलवार शाम को हुई कैबिनेट की बैठक में इस आशय से फैसला लिया गया. राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि राज्य में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरामेडिकल और नर्सिग आदि विभिन्न शिक्षण/प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नामांकित युवाओं के बीच स्मार्टफोन और टैबलेट मुफ्त में वितरित किए जाएंगे.
...