उत्तर प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. बावजूद इसके सूबे की योगी सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे करते दिखाई पड़ती है. ताजा मामला यूपी के लखनऊ से सामने आया है. जहां बाइक सवार बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को गोली मारी और फरार हो गए हैं. जानकारी के अनुसार बीजेपी सांसद के बेटे को बदमाशों ने लखनऊ में मड़ियाव क्षेत्र के छठामील चौराहे पर गोली मारी है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
...