भारत कोरोना महामारी के गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है. कोविड-19 संक्रमण की तेज रफ्तार हर दिन लाखों लोगों को अपना शिकार बना रही है. जनसंख्या की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश कोरोना संकट की गंभीर मार झेल रहा है. राज्य में शनिवार को कोरोना के 38,055 नए मामले सामने आए हैं जो एक दिन में प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है.
...