देश

⚡मुरादाबाद: रेप आरोपी भाई को बचाने के लिए युवक ने कर दिया चचेरे भाई की हत्या

By Manoj Pandey

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) के कुंदरकी थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना सुलझाते हुए पुलिस ने बड़ा ही हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. दरअसल 15 साल के शेर मोहम्मद की लाश गांव के पास एक खेत में मिली थी. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामलें की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई. जांच के बाद पुलिस ने शेर मोहम्मद के भाई नसीम को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. मुरादाबाद के एसपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुंदरकी थाना क्षेत्र में एक आदमी जिसका नाम नसीम है. उसने अपने चचेरे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी और दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद अपने दूसरे भाई को बचाने के लिए पीड़ित परिवार पर मृतक के खून का आरोप डाल दिया और गवाह बन गया.

...

Read Full Story