उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 12 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. निर्वाचन आयोग ने घोषणा करते हुए बताया है कि 12 सीटों पर चुनाव के लिए 11 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. वहीं, 28 जनवरी को सुबह 9 बजे चुनाव के लिए मतदान होगा. जो शाम चार बजे तो होगी. उसके बाद चुनाव के परिणाम भी 28 जनवरी की शाम तक घोषित हो जाएंगे. विधान परिषद के 12 सदस्यों का कार्यकाल 30 जनवरी को पूरा हो रहा है. चुनाव के ऐलान के बाद सियासी पार्टियों में सरगर्मी तेज हो गई है. इसी कड़ी में बीजेपी की दफ्तर में एक बैठक हुई. जहां पर संभावित विधायकों के नाम पर चर्चा की गई. वैसे भी देखा जाए तो विधान परिषद चुनाव बीजेपी का पलड़ा भारी है, क्योंकि उनके पास विधायकों की संख्या सबसे अधिक है.
...