कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, मेरठ के एक नामी प्राइवेट अस्पताल के दो पुरुष नर्सों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है. कथित रूप से आरोप है कि इन दोनों ने एक कोविड-19 पॉजिटिव मरीज को आवंटित किए गए रेमडेसिविर इंजेक्शन को खुले बाजार में 32,000 रुपये में बेचने की कोशिश की. कोविड-19 पॉजिटिव मरीज को रेमडेसिविर इंजेक्शन भी नहीं मिला और उसकी कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु भी हो गई.
...